Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

धनबाद में गरजे अमित शाह,कहा लूट, भ्रष्टाचार की नहीं विश्वास की गारंटी वाली सरकार बनाएं

khabar24 by khabar24
November 12, 2024
in Uncategorized, झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
धनबाद में गरजे अमित शाह,कहा लूट, भ्रष्टाचार की नहीं विश्वास की गारंटी वाली सरकार बनाएं
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार धनबाद के झरिया और बाघमारा में चुनावी सभा को संबंधित किया। झरिया के जेलगोरा स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी का आरोप लगाया। साथ ही भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाने के लिए मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी एलान किया कि भाजपा राज्य में हर घुसपैठिए की पहचान करेगी और उन्हें यहां से बाहर निकालेगी। इसके अलावा कांग्रेस को आरक्षण विरोधी पार्टी भी बताया।

उन्होंने यहां की सरकार बदलने के लिए संकल्प की मुट्ठी बांध कर जय श्रीराम बोलिये और सरकार बदल दीजिये। भाजपा की सरकार बनी तो किसी भी हालत में मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं किया जाएगा। यहां तक कि राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी धारा 370 दोबारा लागू नहीं कर सकती है। यह बातें अमित शाह ने मंगलवार को जोरापोखर के जेलगोरा स्टेडियम में कही। यहां वे झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने मदन मोहन मालवीय को याद किया और कहा कि आने वाले 20 नवंबर को वोट दें। आपका एक वोट झारखंड के भविष्य तय करेगा। करोड़पति झामुमो की सरकार चाहिए या खुद को लखपति बनाने वाली सरकार ?

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती। अब आप भी ना बोल रहे हैं और राहुल बाबा की पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी भी कह रहे हैं कि कुछ पूरा नहीं होने वाला। लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे।

उन्होंने कहा,”कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिये, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक ऐसा नहीं होने देंगे।”

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,”आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है। आपका एक एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला JMM चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार आपको चाहिए।

राज्य की गठबंधन सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन लोगों ने हजारों करोड़ का मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला, कोयला घोटाला और शराब घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सरकार है। केंद्र की सरकार ने राज्य को साढ़े लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इस राशि का उपयोग करने के बजाय लूट-खसोट में व्यस्त रही। राज्य की जनता इस कुशासन से मुक्त होने का संकल्प ले चुकी है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, उसे भारत से कोई छीन नहीं सकता। आप सभी 20 तारीख को मतदान करेंगे, बटन तो धनबाद में दबाना है, पर इतना जोर से दबाएं कि उसका करंट इटली में लगे। उन्होंने कहा कि झरिया से भाजपा की रागिनी सिंह विधायक बनीं तो वह कोयला तस्करी खत्म कर देंगी।

Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ चुनाव में नजर आते है, हम तो जनता के दुख में साथ रहते है: राज सिन्हा

Next Post

सीने स्टार मिथुन चक्रवर्ती का उच्चकों ने उड़ाया पर्स, उन्हें सुनने उमड़ा था जनसैलाब

khabar24

khabar24

Next Post
सीने स्टार मिथुन चक्रवर्ती का उच्चकों ने उड़ाया पर्स, उन्हें सुनने उमड़ा था जनसैलाब

सीने स्टार मिथुन चक्रवर्ती का उच्चकों ने उड़ाया पर्स, उन्हें सुनने उमड़ा था जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English