DHANBAD : झरिया में चुनाव प्रचार पूरे प्रमाण पर है कांग्रेस समर्थकों ने जोड़ापोखर में नगर निगम के कचरा उठाव गाड़ी के चालक के साथ इसलिए मारपीट कर दिया क्योंकि गाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी का स्टीकर नहीं चिपकाने दिया। कांग्रेस समर्थकों ने चालक शुभम पासवान के साथ मारपीट कर दिया जिससे शुभम पासवान घायल हो गया इसकी सूचना पर कई कचरा उठाव गाड़ी के चालक मौके पर पहुंचे और जोड़ापोखर थाना में कचरा गाड़ी खड़ा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

घायल चालक शुभम ने बताया कि गाड़ी पर कांग्रेस का स्टीकर चिपकाया जा रहा था जिसपर हमने मना किया कहा कि निगम की सरकारी गाड़ी है इस पर किसी पार्टी का स्टीकर चिपकाने से मुझ पर ही कार्रवाई होगी जिसपर वे लोग चप्पल उठाकर और हाथ से मारपीट किया जिसकी शिकायत जोरापोखर थाना में किए लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मौके पर पहुंचे अन्य चालकों ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह भी सामने आई उन्होंने कहा कि इनलोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए वे सफाई कर्मी के पैर धोते है और कांग्रेस के लोग उनके साथ मारपीट करते है। कहा कि मारपीट की सूचना पर जोरापोखर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा सफाई कर्मी को फटकार लगाया, अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो ऊपर तक शिकायत करेंगे।







