DHANBAD : राज्य के पूर्व मंत्री और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक रामचंद्र चंद्रवंशी शनिवार को झरिया पहुंचे। उन्होंने कई क्षेत्रों में जाकर अपने समाज के लोगों से मिल झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह वोट देने की अपील की। इस दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय प्रेस वार्ता की। जिस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। पूरे देश और झारखंड में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से काफी प्रभावित है। कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही 500 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा, कहा आज राज्य में बालू नहीं मिल रही है जिससे गरीब अपना घर नहीं बना पा रहे है भाजपा की सरकार में बालू फ्री में देगी। युवाओं को 2000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपया हर महिला को दिया जाएगा। साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा की भाजपा चंद्रवंशी समाज की सम्मान दिया है भाजपा ने ही चंद्रवंशी समाज से हमें मंत्री बनाया। मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह भी उपस्थित थे।







