DHANBAD : बुधवार की शाम मैथन डैम में नहाने गए 3 युवक गहरे पानी में डूब गए है। जिसमें गुरुवार को 2 युवकों का शव निकाला गया है तीसरे की खोजबीन की जा रही है। बताया जाता हैं कि धनबाद के बरमसिया, मनईटांड और नया बाजार से 6 युवक अपने घर से बोल कर निकले थे कि बिरसा मुंडा पार्क घूमने जा रहे हैं लेकिन सभी युवक मैथन डैम घूमने चल गए। घूमने के क्रम में सभी 6 युवक नहाने मैथन डैम के निचले स्तर में चले गए उस स्थान का गड्ढा 300 फीट के करीब बताई जा रहा है जिसमें तीन युवक नहाने गए तीन युवक एक एक कर गहरे पानी में डूब गए। जिसे देख बाकी 3 युवक पानी में उतरे बिना धनबाद अपने अपने घर चल आए। जब वे तीन युवक घर नहीं आया तो उनके घर वाले के पूछने पर घटना की जानकारी हुई। एक युवक के परिजन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दिया गया लेकिन कोई नहीं आया, कहा स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है।







