DHANBAD : धनबाद के सदर थाना अंतर्गत हीरापुर काली मंदिर के समीप एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार की देर रात चोरों ने दुकान के शटर काटकर चोरी का प्रयास किया है। इससे पहले इसी दुकान में चार बार लाखों की चोरी की घटना हो चुकी है। वही घटना सीसीटीवी में कैद हुआ है। बताया जाता है कि दुल्हन ज्वेलरी दुकान में चोर दुकान का शटर काटकर घुसे लेकिन ज्वेलरी लॉकर में होने के कारण चोर ज्वेलरी की चोरी नहीं कर सके। लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया जब लॉकर नहीं टूटा तो दुकान में रखे सामान को बर्बाद किया गया और तोड़ फोड़ किया। घटना सीसीटीवी में कैद है जिसमें दो चोर मफलर से मुंह ढके दिख रहे है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की हैं। घटना को लेकर दुकानदार रिशु साह ने बताया कि एक साल पहले पिता की मौत के बाद में ही दुकान चला रही हूं लेकिन अब तक चार बार चोरी हो चुकी है।जिससे दुकान चलना काफी मुश्किल हो गया है।







