DHANBAD : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महिला अधिवक्ता नेहा वर्मा की मौत हो गई। बताया जाता है कि धनबाद कोर्ट से काम खत्म कर पति श्याम वर्मा के साथ बाइक से डिगवाडीह स्थित घर जा रही थी तभी कतरास मोड़ के समीप बीसीसीएल के पेलोडर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बस परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख पुकार मच गया।

वही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर कर पेलोडर वाहन को जब्त कर लिया है। इधर सूचना पर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय सहित कई अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। वही घटना को लेकर अमरेंद्र सहाय ने कहा है कि घटना काफी दु:खद है। बीसीसीएल के भारी वाहन का बिजी सड़क पर चलना गलत है। बीसीसीएल प्रबंधन उचित मुआवजा दे नहीं तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। घटना की सूचना पर झरिया विधायक रागिनी सिंह के देवर और जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम भी मौके पर पहुंचे है।








