Dhanbad : ACB ने बुधवार को लोयाबाद थाना के एएसआई मनोज कुमार मिश्रा को 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार किया हैं। लोयाबाद के रहने वाले मोहमद शकील के द्वारा ACB से शिकायत किया गया था की ASI मनोज मिश्रा FIR को कमजोर करने को लेकर 30 हजार की मांग कर रहा है जिसपर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया की मोहम्द सकील और उनके परिवार पर पड़ोसी के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया था और मामला दर्ज करवाया गया था। कांड में दो नाम हटाने और केश हल्का करने के एवज़ में मोहम्मद शकील से थाना के छोटा बाबू मनोज कुमार मिश्रा ने 30 हजार की मांग की थी। जिसकी शिकायत ACB से की थी जिसके बाद बुधवार को करकेंद मोड़ के समीप एक गेराज में मोहमद शकील ASI को 10 हजार रुपया ले था तभी जाल जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामले पर जानकारी देते हुए ACB एसपी शाहदेव साव ने बताया कि पड़ोसी से हुए विवाद में मोहम्मद शकील के घर के कई सदस्यों के विरुद्ध लोयाबाद थाने में नवंबर महीने में मामला दर्ज था जिसमें छोटा बाबू मनोज कुमार मिश्रा द्वारा केश कमजोर करने और दो लोगों का नाम हटाने के लिए ₹30000 रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत इन्होनें ACB से की और बुधवार को ₹10000 देने के लिए उन्हें बुलाया जहां करकेंद् बाजार के आगे विश्वकर्मा गैरेज के पास पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के घर मे भी छापेमारी की गई हालांकि वहां से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई ।







