DHANBAD : (धनबाद) अंचल कार्यालय में झामुमो जिला नगर समिति के द्वारा मईया सम्मान योजना में सुधार के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ो महिलाएं अंचल कार्यालय पहुंची जहां सभी ने मईया सम्मान योजना के लिए सुधार हेतु फॉर्म अप्लाई किया। यह कैंप वैसे महिलाओं के लिए थी जिनके फॉर्म में त्रुटियो के कारण योजना का लाभ नहीं मिला ।
बता दे कि विगत सितंबर माह से पूरे झारखण्ड में महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए महिलाओं को सम्मान के रूप में दिया जा रहा है । दिसंबर से यह राशि 2500 रुपए निर्धारित की गई है। अब वैसे में वे महिलाएं जिन्होंने अपना फार्म पहले भर चुकी है पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वे इस आस में है कि उन्हें भी मईया सम्मान योजना का लाभ मिल सके।
इस प्रकार झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान और केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो ने कहा कि फॉर्म में कुछ गड़बड़ी के कारण कुछ महिला को मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनकी फॉर्म को फिर से सुधार कर भराया जा रहा है ताकि झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना का लाभ सभी जरूरतमंद महिला को मिल सके।







