DHANBAD (धनबाद) : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में गुरुवार को गोंदूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एंटी क्राइम चेकिंग के क्रम में पुलिस ने भूली फाटक के समीप से बाइक सवार एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया।
इसे लेकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में बताया कि वाहन जांच के क्रम में पुलिस को देख युवक भागने लगा जिसे पीछे से दौड़ाकर पकड़ा गया। जांच के क्रम में युवक के पास से एक देशी पिस्तौल एक देसी कट्टा तीन .315 बोर की जिंदा गोली साथ ही पांच 7.65 एमएम की जिंदा गोली बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हथियार और होंडा साइन बाइक को जब्त कर लिया। वही युवक से पूछताछ में पता चला कि युवक नाम अमन कुमार (20) जो की आजाद नगर भूली का रहने वाला है। साथ की युवक ने पिछले दिनों केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई फायरिंग में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।
वही छापेमारी के दौरान गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार, एएसआई रामकृष्ण कुमार, दीपक कुमार महतो एवं अनिल तिग्गा मौजूद रहे।







