DHANBAD (धनबाद): जिले में जर्जर बिजली तार के मकड़जाल के कारण घटनाएं घट रही है। झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित सिटी स्टाईल मॉल के समीप बिजली के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नाम संजीव कुमार बताया जा रहा हैं। वही घायल अवस्था में युवक को आनन – फानन धनबाद के एक निजी अस्पताल लें जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वह मॉल में खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से युवक घायल हो गया। पोल के नीचे जमीन से धुंआ भी निकल रहा है।
मौजूद समाजसेवी सौरव शर्मा ने बताया कि बिजली के पोल में कई दिनों से करंट आ रहा था। इसकी शिकायत झरिया बिजली विभाग कार्यालय में किया था। उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी भी आए थे। देखा भी बिजली का तार टूट कर पॉल में सटा हुआ था जिसके कारण पॉल में करंट आ रहा था। लाइन में काट करंट बनाया गया भी था।
इस पोल में मकड़ जाल बन गया है, तार का आपस में टकराने से करेंट आ रहा है। युवक बिजली के पोल के सम्पर्क में आ गया होगा। जिससे उसे करंट लगा होगा।
वहीं स्थानिय लोगों ने कहा कि झरिया के अधिकांश पोलो में तार का मकड़जाल होने से तार आपस में टकरा कर टूट कर बिजली के पोलो में सट जाता है। इससे साफ प्रतीत हो रहा है बिजली विभाग कितना लापरवाह हैं। सालों पुराना तार और पोल है लेकिन न तो समय पर रिपेयरिंग होती है ना ही बदला जाता है जिससे झरिया में कई घटनाएं हो चुकी है।







