DHANBAD (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में आए दिन चोरी की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। विगत एक दिन पूर्व जहां मुग्मा मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई उसके बाद बीती देर रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासनबेडीया मोड पर स्थित अशोक मांझी की पान की दुकान पर चोरों ने धावा बोला और रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर लगे एस्बेस्टस शीट को तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान में रखा सारा सामान तथा नगदी पर अपना हाथ साफ कर लिया । सुबह जब दुकान मालिक अशोक मांजी ने अपनी दुकान खोली तो देखा की दुकान का ऊपर का एस्बेस्टस शीट टूटा हुआ है और गल्ले में रखे लगभग 15 से 20 हजार नगद चोरी कर ली गई है तथा कुछ कीमती सामान भी दुकान से गायब है। देखते ही देखते आसपास के लोग भी जुट गए । लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। कहा कि कम से कम रात्रि गश्ती पर पुलिस विशेष ध्यान दें जिससे चोरी की घटना को रोका जा सके ।







