Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

अब किन्नर, पूर्व सैनिक व शिक्षक भी करेंगे डालसा के लिए काम

khabar24 by khabar24
December 11, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
अब किन्नर, पूर्व सैनिक व शिक्षक भी करेंगे डालसा के लिए काम
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD (धनबाद): समाज के हर तबके तक कानूनी जागरूकता फैलाने,सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाने में मदद करने के लिए किन्नर,पूर्व सैनिक ,पूर्व शिक्षक भी डालसा के लिए काम करेंगे। झालसा के निर्देश पर समाज के हर तपके से जुड़े ऐसे दस लोगों को पीएलवी नियुक्त किया गया है। झालसा के निर्देश पर दस नए पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति के बाद बुधवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी व अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आम लोगों को सस्ता,सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में अनेक सार्थक प्रयास किए गए हैं,इसी क्रम में विधि सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न इलाकों में पैरा लीगल वालंटियर की नियुक्ति की गई है। अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) राकेश रोशन ने बताया कि झालसा के निर्देश पर अबकी बार समाज के हर तबके से डालसा के प्रतिनिधि के रूप मे पैरा लीगल वालंटियर की नियुक्ति की गई है जिसमे किन्नर समुदाय से श्वेता किन्नर,शिवानी किन्नर, अशोक कुमार सिंह रिटायर्ड आर्मी मैन,डॉ.रुद्र नारायण दे, डॉ प्राण मोहन,शिक्षक वर्ग से उदय राम,संतोष कुमार , अजहरुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार सिन्हा और सुंबुल केशर शामिल हैं जो ट्रेनिंग के बाद डालसा के प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे। नवनियुक्त पीएलवी श्वेता किन्नर व शिवानी किन्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज डालसा के साथ जुड़कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही है न्यायपालिका ने आज उन्हें इस काबिल समझा और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोग भी न्याय प्राप्त कर सकें और लोगों के छोटे छोटे झगड़े प्रारम्भिक स्तर पर हीं आपसी बात-चीत, समझौते के साथ सुलझ सके।इसके लिए हम सभी पैरा लीगल वालंटियर गाँव-समाज मे जाकर न्याय के लिए प्रयासरत लोगों को त्वरित न्याय दिलवाने, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने मे प्रशासन के सहयोग से काम करेंगे।

Previous Post

उपायुक्त ने दिया वार्ड वार प्रगणक का गठन कर सर्वे शुरू करने का निर्देश

Next Post

बरवाअड्डा में युवक की गोली मार हत्या,जांच में जुटी पुलिस

khabar24

khabar24

Next Post
बरवाअड्डा में युवक की गोली मार हत्या,जांच में जुटी पुलिस

बरवाअड्डा में युवक की गोली मार हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English