DHANBAD (धनबाद): बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछरी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज डोमटांड़ के समीप शव पाया गया है।स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव पाया गया है।लेकिन शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है।आसपास के लोग शव को नहीं पहचान रहे हैं।प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत होने की आशंका है। मृतक का उम्र करीब 40 वर्ष है।पास से दो खोखा भी बरामद हुआ है साथ हु मृतक के कनपटी और पेट में गोली लगने के निशन हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज जा रहा है।
वही मामले को लेकर डीसीपी शंकर कामती ने कहा कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया है। युवक को दो गोली लगी है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है। युवक की पहचान के लिए तमाम थाना की पुलिस को वायरलेस पर सूचना दे दी गई। है।







