DHANBAD (धनबाद): धनसार स्थित बीसीसीएल विस्कर्मा परियोजना में दो गुट आमने-सामने है। दोनों गुट की ओर से कोलियरी में प्रदर्शन किया गया। इसमें एक गुट के लोग बीसीसीएल पर एक बड़ा तालाब में ओबी डालकर भरने और प्रदूषण का आरोप लगा रहा है। तो दूसरे गुट का आरोप है कि कोयला लोडिंग में प्रति टन 150 रुपया रंगदारी को लेकर कांटा बंद करवाया गया है। जिससे 400 ट्रक लोडिंग मजदूरों पर रोजी रोटी की समस्या उत्पन होने का डर है। इधर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में CISF की तैनाती की गई है।
पहला गुट के शिव शंकर सिंह की अगुवाई ने युवा बेरोजगार मंच में बैनर तले लोडिंग कांटा को बंद कर प्रदर्शन किया गया। इनका कहना है कि बीसीसीएल और कोयला माफिया के द्वारा एक बड़ा तालाब में ओबी डालकर बंद किया जा रहा है, साथ ही कहा कि प्रदूषण पर रोक के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।
जबकि दूसरे गुट के लोडिंग मजदूर देशराज चौहान उर्फ (वोट) और सुमन हंसदा का कहना है कि ये लोग प्रति टन कोयला लोडिंग पर 150 रुपया रंगदारी लेते है, प्रबंधन पर दबाव के लिए लोडिंग कांटा को बंद कराया गया है। लोडिंग बंद होने से 400 कोयला लोडिंग मजदूरों पर रोजगार की समस्या उत्पन होगी। इसलिए कांटा चालू कर लोडिंग शुरू किया जाय।







