DHANBAD (निरसा):निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के पंचेत ओपी अंतर्गत बड़े पैमाने हो रहे अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की विशेष टीम ने गुरुवार की सुबह पंचेत के खैरकियारी, लुचीबाग और कारगिल में चल रहे अवैध माइंस सहित जामाडेही डिपो में छापेमारी किया जिसमें अवैध कोयला लोड 4 ट्रक, स्टॉक किया कोयला करीब 500 टन,सहित मौके से दो बाइक जब्त किया गया साथ ही 6 लोगों को पकड़ा भी गया। लेकिन खास बात रहा कि छापेमारी के बाद निरसा और धनबाद पुलिस ने हड़कंप मच गया और इसे मैनेज करने का खेल शुरू हो गया है।
वही छापेमारी को लेकर निरसा सीडीपीओ रजत मनी बखला ने कहा कि छापेमारी हुई है जिसमें 4 ट्रक कोयला, स्टॉक कोयला जब्त किया गया कुछ लोग पकड़े भी गए है, उनके द्वारा पेपर दिया जा रहा है जिसे जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि पंचेत ओपी क्षेत्र अंतर्गत करीब दो महीने से रमेश,दुबे एंड कंपनी के द्वारा पड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही लुचीबाग में अवैध खनन के दौरान कोयला का चाल गिरने से एक मजदूर की मौत हुई थी जबकि कई मजदूर घायल हुआ था।
छापेमारी से यह तो साफ हो गया कि धनबाद में एक बार फिर बड़े पैमाने कोयला का अवैध कारोबार शुरू हो गया, खुलेआम कोयले का अवैध खनन,भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। फिर भी स्थानीय पुलिस या जिले के बड़े पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को खबर क्यों नहीं होती, क्यों रांची में बैठे डीजीपी की टीम को छापेमारी के लिए आना पड़ता है।







