DHANBAD (धनबाद): साइबर पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरायढेला सहयोगी नगर में छापेमारी ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसपर आईटी एक्ट के तहत कई धाराएं लगाकर जेल भेजा गया है।
साइबर डीएसपी संजय रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी की अगुवाई में साइबर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सहयोगी नगर, सेक्टर 03 सृष्टि करुणा इंन्कलेव अपार्टमेंट के फ्लैट सं०-4बी० से 3 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इसके नाम सोनू कुमार, भारत कुमार और बसंत कुमार है। ये विभिन्न कम्पनीयों से ऑनलाईन लोन दिलाने के लिए प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य प्रकार के चार्ज बताकर लोगों को झांसे में लेकर पैसे की ठगी किया करते थे।
इसमें दो साइबर अपराधी कर्नाटक राज्य से है। जिनका कार्य कन्नड तथा अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर कर्नाटक के लोगों से ठगी करना था। जबकि इनका सरगना सोनू कुमार है जो धनसार का रहने वाला है। ये स्थानीय भाषा में बातचीत करने के लिए दूसरे राज्यों के साइबर अपराधियों को बुलाकर रखता था जिसे मासिक वेतन देता था। इनके पास से10 मोबाईल फोन, 6 सिम कार्ड,1 प्रतिविम्ब Plotted सिम बरामद किया गया।







