DHANBAD (धनबाद): जिले के बरमसिया स्थित पुराना स्टेशन के समीप रविवार को भाजपा और जनता श्रमिक संघ से जुड़े लोगों सहित रेल यार्ड के असंगठित मजदूरो के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें रेलवे ठीकेदारों द्वारा काफी कम मजदूरी देने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा गया कि मजदूरों को उनने हक के लिए धरना देना पड़े या धनबाद रेल मंडल से लेकर हाजीपुर भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे जब तक मजदूरों को न्याय नहीं मिलता है, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे।
जनता श्रमिक संघ और से जुड़े अमित गुप्ता और शशि राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रेल यार्ड में काम कर रही तीन कंपनी थारू एंड सांस, एसबीएस इंटरप्राइजेज, रेल प्रोजेक्ट है जो मजदूरों को 30 दिन का वेतन जहां 25 से 30 हजार होता है वह मात्र 12 दिन का ही 9 हजार दिया जाता है। साथ ही छुट्टी नही दी जाती है। छुट्टी लेने पर वेतन काट लिया जाता है, ओवरटाइम करा कर उचित वेतन नहीं दिया जाता है, शिकायत करने पर कर्मचारियों को हटाने का धमकी दिया जाता है। कहा कि इन कंपनियों ने 250 मजदूर काम करते है उन्हें हक दिलाने के लिए धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे साथ ही धनबाद रेल DRM और हाजीपुर जीएम से भी शिकायत करेंगे। कहा कि हम अपने नेता धनबाद विधायक राज सिन्हा और झरिया विधायक रागिनी को भी जानकारी दिए हैं।







