DHANBAD (धनबाद): निरसा के गोपीनाथपुर में इसीएल के जेसीपीएल आउट सोसिंग में वर्चस्व को लेकर इंडिया गठबंधन से जुड़े लोगों और भाजपा समर्थिको के बीच झड़प हो गई जिसमें जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और 4 राउंड फायरिंग भी हुई है। खास बात है कि झड़प के दौरान पुलिस भी उपस्थित थी। बाद में निरसा विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे है।

बताया जा रहा हैं कि इंडिया गठबंधन, भाजपा माले, झामुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आउट सोसिंग में रोजगार देने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। वही भाजपा समर्थक बेरोजगार संघर्ष समिति के लोग को कंपनी के काम कर रहे थे किसी बात को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना हुई। जिसमें भाजपा के जिला परिषद सदस्य पिंटू सिंह, भाकपा माले नेता रंजन सिंह, उत्तम कोर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। वही घटना के समय पुलिस मौके उपस्थित थी फिलहाल घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही हैं। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एक पार्टी के समर्थको के द्वारा धरना पर बैठ लोगों के साथ मारपीट किया गया, 4 राउंड फायरिंग किया गया साथ ही पार्टी के झंडा और धरना स्थल को भी जला दिया गया। वही मामले को लेकर पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने वर्तमान विधायक के बिना नाम लिए कहा कि उनके जितने के बाद निरसा अशांत हो गया है मारपीट, इलाके में तनाव और चोरी लुट अवैध कारोबार बढ़ा है।







