DHANBAD (धनबाद): 18 दिसम्बर को पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिले में कुल 5 जगहों पर शिविर लगाई जा रही है।जिसमे डीएसपी के साथ साथ सभी वरीय अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। शिविर में जिले के निवासी सभी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। बाघमारा के राजस्थानी धर्मशाला,सिंदरी के लिए टाटा कम्युनिटी हॉल डिगवाडीह, बाघमारा के लिए राजस्थानी धर्मशाला कतरास, बरवाअड्डा गोविंदपुर और टुंडी पूर्वी टुंडी इलाके के लिए अल इकरा बीएड कॉलेज,निरसा के लिए निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिविर लगाया जा रहा है।सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि जमीन सहित अन्य विवादों से जुड़े मामलों को सीओ से मिलकर उसे शार्ट आउट किया जाएगा। पूर्व के शिविर में बेहतर रिस्पांस मिला था पिछली बार की तुलना में और अधिक जनता इस शिविर में शामिल होकर अपनी समस्याओं को रखे







