DHANBAD (धनबाद): वरीय पुलिस अधीक्षक एच.पी. जनार्दनन मंगलवार दोपहर थानों का औचक निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान धनसार थाना, झरिया थाना सहित अन्य थाना पहुंचे, झरिया थाना के औचक निरीक्षण के क्रम में ओडी पदाधिकारी तो थाने में मिले लेकिन कई अन्य पदाधिकारी नहीं थे। साथ ही थाना भवन और शिरीसता का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और अधिकारियों को अपने थाना में दोपहर 2 बजे तक रहकर जनता की समस्या सुनने का निर्देश दिया गया था। कहा कि निरीक्षण के क्रम में देखा कि थाना में कई पदाधिकारी उपस्थित नहीं है। शिरीसता का भी हालत ठीक नहीं है जिसपर उन पदाधिकारियों को शोकोज कर आगे कार्रवाई करेंगे। साथ ही बाइक चोरी की घटना को लेकर कहा कि बाइक चोरी का उद्भेदन के लिए पुलिस की एक विशेष टीम काम कर रही।







