DHANBAD (झरिया): ठंड के दस्तक देने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। सर्दी और कोहरा बढ़ने के साथ चोर सक्रिय हो गया हैं। झरिया थाना क्षेत्र के एल्युमिनियम क्वार्टर भागा 5 नंबर में डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। डॉक्टर अभिनंदन कुमार परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। तभी चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया। डॉक्टर अभिनन्दन कुमार ने बताया कि वह शादी समारोह से वापस आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है, 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद झरिया पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर अभिनन्दन कुमार का फुसबंगला में आस्था नाम से क्लिनिक है। उनके घर से चोरों ने नकदी 80 हजार रुपए समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घर से करीब 7 लाख रुपए संपत्ति चोरी हुई हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।







