DHANBAD (धनबाद) के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों अमन साव और चेतन साव पर फायरिंग हुई थी जिसमें अमन साव की मौत हो गई जबकि चेतन साव गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जिसे लेकर बुधवार को धनबाद जिला तेली समाज की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि आए दिन व्यापारियों को गोली मारने और फोन कर धमकी देते की घटना हो रही है। कुछ दिन पूर्व समाज के दो लोगों पर फायरिंग हुई लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा प्रिंस खान विदेश है लेकिन गोली चलाने वाला तो यही है। जिसे भी पुलिस नहीं पकड़ सक रही है। कहा कि पुलिस की ओर से एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं हुआ तो हमलोग राज्यभवन के समक्ष धरना देंगे।







