DHANBAD (धनबाद): झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र और विस्थापन की समस्या को लेकर भारत सरकार की पांच सदस्यीय टीम ने दौरा किया। टीम में कोल इंडिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी, नीति आयोग के एडवाइजर, और पीएमओ के डिप्टी सेक्रेटरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम ने बीसीसीएल के खदानों, विस्थापित क्षेत्र मोहरीबांध, घनुवाडीह का निरीक्षण किया। टीम ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र झरिया के मोहरीबांध में लगभग 15 मिनट तक निरीक्षण किया और वहां मौजूद बीसीसीएल के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जबकि टीम ने शुक्रवार की शाम को कुसुंडा एरिया के ऐना माइंस पहुंची जहां उत्खनन कार्य को देखा। वही हालांकि, स्थानीय लोगों ने टीम की कार्यवाई को महज औपचारिकता करार दिया। झरिया के विस्थापित और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार और कोल इंडिया की टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने तो आई लेकिन उनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टीम ने न तो प्रभावित घरों का निरीक्षण किया और न ही उनकी समस्याओं को सुना। बता दे कि अग्नि प्रभावित और भू धसान क्षेत्र में रह रहे लोगों का पुनर्वास कार्य भी बाद है।







