Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

बाबा साहेब और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है कांग्रेस: ढुल्लू महतो सांसद धनबाद

khabar24 by khabar24
December 23, 2024
in झारखंड, धनबाद
0
बाबा साहेब और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है कांग्रेस: ढुल्लू महतो सांसद धनबाद
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD (धनबाद): जिले के विकास के लिए हमलोग कृत संकल्पित है। मटकुरिया-आरा मोड़, निरसा और गोविंदपुर फ्लाई ओवर का टेंडर फाइनल हो चुका है, जल्द ही ये काम शुरू हो जायेगा। गया पुल अंडरपास कि प्रक्रिया राज्य सरकार के अधिन है। सरकार को इसपर त्वरित पहल कर काम शुरू कराना चाहिए। राज्य सरकार ने यदि जमीन उपलब्ध कराती है तो हमलोग धनबाद में एयरपोर्ट बनाने का काम करेंगे। उक्त बातें सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज हमलोग प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सच्चाई को रखने का काम कर रहे है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर हमारे आदर्श है ओर हमेश रहेंगे। भाजपा नीति, सिद्धांत और विचारधारा कि पार्टी है। हमलोग गरीब, आदिवासी, शोषित, वंचित समाज को सम्मान देने का काम करते है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीपर का पांव तक धोंने का काम किया है। हमलोग उनके सिद्धांतों पर चलने वाले लोग है। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के बयान को कांग्रेस पार्टी तोड़ मड़ोकर जनता को गुमराह करने कि कोशिश कर रही है। उन्हें बदनाम करने का काम किया जा रहा है। राहुलगांधी ने संसद भवन की गरीमा तार तार करने का काम किया है। इससे पहले देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। सांसद भवन में मुझे धक्का दिया गया। झारखंड कि एक आदिवासी महिला सांसद के साथ इनलोगों ने धक्का मुक्की की। अपने काले करनामे छुपाने के लिए ये लोग ऐसा कर रहे है। देश के 150 करोड़ जनता देख रही है। इस लोकसभा चुनाव में इनलोगों ने झूठ बोलकर भाजपा कि कुछ सीटे कम करने में सफल तो रहे, लेकिन अगले चुनाव में ये सफल नहीं हो पायेंगे।

निरसा में भाजपा और भाकपा माले के बीच बढ़ रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि वहां के वर्तमान विधायक अपनी मनमानी कर रहे है। इनलोगों ने उस क्षेत्र के कई खदान और कल कारखाने बंद कराने का काम किया। बाद में जो कल कारखाने खुले भाजपा के शासन में खुले। ये क्या गरीब और शोषितों की बात करेंगे। गोपिनाथडीह का एक भी आदमी किसी काम में रूकावट नहीं डाल रहा है। वहां के लोगों को सिर्फ फंसाने का काम किया जा रहा है। लेकिन मेरे रहते लाल झंडा के लोग सफल नहीं हो पायेंगे। पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। राज्य के भोले भाले लोगों को मईयां सम्मान और न जाने क्या क्या प्रलोभन देकर ये लोग सत्त्ता में दुबारा आये है। मौके पर सतेंद्र कुमार, संजय झा, मानस प्रसून आदि उपस्थित थे।

Previous Post

धनबाद प्रेस क्लब ने गिरिडीह में हुए पत्रकार पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Next Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया झरिया का कुजामा देवप्रभा आउटसोसिंग लोडिंग प्वाइंट

khabar24

khabar24

Next Post
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया झरिया का कुजामा देवप्रभा आउटसोसिंग लोडिंग प्वाइंट

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया झरिया का कुजामा देवप्रभा आउटसोसिंग लोडिंग प्वाइंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English