उप विकास आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
DHANBAD (धनबाद): गिरिडीह के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर हुए हमले पर विरोध, प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को धनबाद प्रेस क्लब कमेटी की ओर से प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव, महाउपाध्यक्ष, सभी पांचों उपाध्यक्ष, सभी पांचों सचिव सभी कार्यकारिणी सदस्यों समेत प्रेस क्लब के सदस्यों एकजुट होकर हाथों में तख्तियां लेकर रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत धनबाद प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को उप विकास आयुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौपा। धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने कहा मुख्यमंत्री शीघ्र पत्रकारों की सुरक्षा के हित में कानून बनाएं आज इस घटना के बाद पत्रकारों की चट्टानी एकजुटता दिखी है। आज धनबाद प्रेस क्लब के सभी सदस्यों समेत जिले के सभी पत्रकारों का असमाजित तत्वों के विरोध में जुटान हुआ अगर भविष्य में पत्रकारों पर हमला होती है विरोध प्रदर्शन तेज होगा। इस अवसर पर धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने गिरिडीह में हुए पत्रकार पर हमला का निंदा करते हए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करती है। पत्रकार पर अगर इस तरह हमला होते रहा तो पत्रकार चुप नहीं बैठेगा पत्रकारों का धारदार कलम चलेगा तो गुंडों और माफिया को झारखंड से भागना पड़ेगा।महासचिव ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कनून लाए जिस पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम कर सके। महासचिव ने कहा कि गिरिडीह के टोल प्लाज पर जिस तरह पत्रकार पर हमला किया गया इससे साफ पता चलता है कि गुंडो को पुलिस का भय नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस कर्रवाई करें और घटना में संलिप्त बचे हुए गुंडो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इस दौरान कतरास प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने भी अपने सबोधन में कहां कि पत्रकार पर हमला करना सरासर निंदनीय कार्य है। सरकार को पत्रकार सुरक्षा कनून लाकर इस पर जल्द से जल्द लगाम लगाना चहिए।







