DHANBAD (धनबाद): मलेशिया में 18 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे आइसीसी अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें धनबाद की अनंदिता किशोर को भी जगह मिली है। अनंदिता को अंडर-15 में शामिल किया गया है। निक्की प्रसाद की कप्तानी में अनंदिता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलती नजर आएंगी।यह टूर्नामेंट 18 जनवरी 2025 से दो फरवरी 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा। टीम में निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका आहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवस्थे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, पारुणिका सिसोदिया, केसरी दृति, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस को शामिल किया गया है। अनंदिता किशोर को अंडर – 19 टी 20 में चुने जाने पर डीसीए ने एक सम्मान समारोह का आयोजन कर अनंदिता किशोर को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उनकी मां को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आनंदिता ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से T20 वर्ल्ड कप जीतेंगे। वही डीसीए का पदाधिकारी ने कहा कि धनबाद से आनंदित पहले और झारखंड से दूसरी महिला खिलाड़ी है जो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुनी गई है।







