DHANBAD (धनबाद): सरायढेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोल बिल्डिंग के समीप साधना हास्पिटल में गुरुवार की सुबह एक गर्भवती महीला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । महिला के परिजन अस्पताल में प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद के पूर्वी टुंडी लटानी बरवाटॉड निवासी 24 वर्षीय साजिया खातून को डिलीवरी के लिए परिजन ने बुधवार की शाम साधना अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की देर शाम गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।जिसके बाद डाक्टर द्वारा आपरेशन करने की बात कह कर पचास हजार रुपये जमा करवा लिया गया।और आपरेशन के दौरान कार्डियक अटैक की वजह से महीला की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। जबकि मृतक महिला के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची और मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।







