DHANBAD (धनबाद) सदर थाना क्षेत्र के बरटांड़ में आज चेन छिनतईं गिरोह ने एक महिला के गले से करीब 2 लाख रुपए कीमत का चेन छिन कर फरार हो गया। धनबाद के भेलाटांड़ निवासी महिल मीना देवी अपने पति के साथ मार्केटिंग करने के लिए आई थी तभी बरटांड़ मधुलिका स्वीट्स के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से झपट्टा मारकर चेंज छीनकर फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझपाती बाइक सवार चेन स्नेचर फरार हो गया था। वही घटना की सूचना मिलने पर धनबाद थाना की पुलिस मौके पहुंची और जांच पड़ताल की इसके बाद महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने कहा कि मार्केटिंग के लिए आए थे तभी बाइक सवार दो लोग आए और गले से चेन छीनकर फरार हो गए, चीन की कीमत करीब 2 लाख रुपया है। वही साथ में आए महिला के पति ने कहा कि बाइक सवार दो लोग चेन झपट्टा मारकर फरार हो गया चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपया है।







