DHANBAD (धनबाद): निरसा पुलिस अनुमंडल का पंचेत ओपी क्षेत्र अवैध कोयला कारोबार का सेफ जोन बनता जा रह है। ओपी क्षेत्र के खैर क्यारी में 24सौ घंटे, डंके की चोट पर अवैध माइंस कोयला निकाला जाता है और ट्रकों में लोड कर बाहर भेजा जा रहा है। यहां कोयला तस्करी सिंडिकेट में चार लोग शामिल है। मुख्य सरगना है समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला राकेश गिरी है जो यहां पवन सिंह के नाम से प्रचलित है,वही अभिजित, कृष्णा और राजू इसका सहयोगी है।
सूत्रों की माने तो पंचेत ओपी क्षेत्र के खैर क्यारी दामोदर नदी शमशान घाट के समीप करीब 30 अवैध माइंस खोलकर अच्छी क्वालिटी का कोयला निकाला जा रहा है। अवैध माइंस से प्रतिदिन 1 हजार टन कोयला निकाला जा रहा है। जो शाम 6 बजते ही कोयला ट्रकों में लोड कर निकाला जा रहा है। मुख्य सरगना राकेश गिरी बिहार नंबर ब्लेक स्कॉर्पियो से अवैध कोयला लोड ट्रकों को पेट्रोलिंग कर भट्ठा तक पहुंचता है। इस स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी रहती है कि लोगों में डर बना रहता है।
इस अवैध कोयला तस्करी सिंडिकेट ने सभी का काम बंटा हुआ है। राकेश उर्फ पवन कोयला लोड ट्रकों का पार करवाता है तो माइंस का काम अभिजीत और कृष्णा देखता हैं, जबकि ट्रक लोडिंग कटवाने का काम राजू देख रहा है। बताया जाता है कि इस सिंडिकेट का पहुंच ऊपर तक है इसलिए इसे अधिकारियों का डर नहीं है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले इसके साइड पर अधिकारी गए थे लेकिन वे बिना कोई कार्रवाई किए बैरंग ही वापस लौट गए।
अब देखना है पुलिस – की ओर से इस सिंडिकेट पर नकेल कसा जाएगा आ ये लोग बेशकीमती कोयला तस्करी कर देश की संपत्ति और सरकार के राजस्व का नुकसान करता रहेगा।







