DHANBAD (धनबाद): झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोरा एटीदेव प्रभा आउटसोसिंग में कोयला चुनने गए सुरंगा कुम्हार टोला के रहने वाले 45 वर्षीय बलदेव कुंभकार की हॉलपैक के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को रखकर आउटसोसिंग के काम को ठप करा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। घटना रात की बताई जाती है जब बलदेव कुंभकार कोयला चुनने गया था तभी हॉलपेक की चपेट में आ गया।
घटना को लेकर स्थानीय नंदू कुमार ने बताया कि बलदेव कुंभकार जो रैयत हैं उसका जमीन चला गया, उसके पास जो रोजगार था वह भी छीन लिया गया,अब कोयला चुनकर अपना गुजारा कर रहा था। जिसपर जानबूझकर रात में हॉलपैक चढ़ा दिया गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वही पहाड़ीगोरा के प्रदीप महतो ने बताया कि बीसीसीएल और लोदना एरिया महाप्रबंधक के कारण बलदेव कुंभकार की जान गई है। एक साल से महाप्रबंधक द्वारा आश्वाशन दिया जा रहा हैं कि सभी रैयतो को नियोजन और मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन आज तक नहीं मिला। कहा कि बीसीसीएल के अधीन काम कर रही देवप्रभा आउट सोसिंग कंपनी रैयतो की जमीन को ओबी से ढांक दिया है। जब तक सभी रैयतों को मुआवजा नहीं मिलेगा काम ठप रहेगा।
इधर घटना की सूचना पाकर अलकडीहा ओपी, तीसरा थाना, घनुवाडीह ओपी, लोदना पुलिस मौके पर पहुंची है और ग्रामीणों की समझा कर शव उठाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग हैं।







