Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

5 इंच जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े,जमकर मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल

khabar24 by khabar24
January 2, 2025
in Uncategorized, झारखंड, धनबाद
0
5 इंच जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े,जमकर मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD – (धनबाद): जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर भी जमकर बरसाए। जिसमें दोनों तरफ से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बरवाअड्डा स्थित मंडल बस्ती के एक परिवार का घर बन रहा था। घर के आगे पिलर उठवाने का काम चल रहा था कि तभी उसके पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे पिलर उठाने से मना किया। इसी को लेकर दोनों तरफ से बात बढ़ती गई। कुछ ही घंटों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। जब इससे भी मन नहीं भरा तब वे एक दूसरे पर लाठी, डंडा के साथ साथ ईंट – पत्थर चलाने लगे। इस घटना में दोनों तरफ से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है।

घटना के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। एक पक्ष की मानें तो घायल महिला का आरोप है कि वहीं के रहने वाले लखी मंडल और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की है। इस दौरान उन लोगों ने घर के महिला सहित कई लोगों को मारा। जिसमें कई लोग घायल है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि पहले उन्हीं लोगों ने मेरे परिवार वालों को मारा पीटा।

घायल एक महिला ने बताया कि घर में दो मंजिला मकान का काम चल रहा था। दूसरे पक्ष के लखी मंडल 5 इंच जगह छोड़कर दीवार उठाने का दबाव बना रहा था। जबकि 5 इंच जमीन पहले से ही छोड़ा जा चुका है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट करने लगा। वही बरवाअड्डा पुलिस की मानें तो उनका कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो सामने आएगा। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बड़ी खबर : साल के पहले दिन ही युवक की हत्या के बाद, भारी बवाल, रोड जाम, लाठीचार्ज

Next Post

देवप्रभा आउटसोसिंग में हॉलपैक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने काम ठप कर किया प्रदर्शन

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English