Dhanbad : सहायक श्रम आयुक्त के हस्तक्षेप पर एसएनएमसीएच धनबाद में सफाई कर्मियों का चल रहा हड़ताल शनिवार को 3 दिन बाद समाप्त हो गया।हड़ताल के कारण धनबाद जिला के सबसे बड़े अस्पताल में नारकीय स्थिति बन गई थी। अस्पताल में सफाई कार्य में लगे लगभग 120 सफाई कर्मियों के वेतन से भविष्य निधि, स्वास्थ्य बीमा के लिए रकम तो नियमित रूप से काट ली जाती थी लेकिन उन्हें जमा होता था या नहीं इसकी कोई हिसाब किताब कर्मियों को नहीं बताया जाता था। वेतन जैसे-तैसे अनियमित ढंग से तथा और असमय दी जाती थी। वह भी न्यूनतम से भी कम। जिसकी शिकायत सफाई कर्मी नियमित रूप से अस्पताल प्रबंधन से करते थे लेकिन उसे पर प्रबंधन मौन थी। ऐसे में सफाई कर्मियों का आक्रोश बढ़ता गया और वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए. फलतः तीन दिन से यह हड़ताल चल रहा थी।ऐसे में ऊपर से पड़े दबाव के आधार पर आज अंततः सहायक श्रम आयुक्त रंजीत कुमार, अस्पताल अधीक्षक अनिल कुमार तथा सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि हाडी समाज के जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी के बीच वार्ता हुई। घंटों वार्ता चलने के बाद इस बात पर सहमति बनी कि सफाई एजेंसी “कमांडो” सफाई कर्मियों का सारा विवरण सोमवार को श्रम विभाग में जमा करेंगे। उसके बाद फिर से शिकायत का मौका नहीं आने दिया जाएगा।







