Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री राजा पीटर करीब 6 साल बाद जेल से बाहर निकल गये … जेल से बाहर निकलने के बाद उनका स्वागत किया गया….उनके स्वागत के लिए उनके परिवार के लोग सहित सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो भी मौजूद रहे … आपको बता दे की पूर्व मंत्री राजा पीटर रमेश मुंडा की हत्या के मामले में देश की जांच एजेंसी NIA ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था…. जानकारी हो की तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले की जांच अलग अलग एजेंसियों ने की थी….पहले इस हत्याकांड की जांच सीआईडी ने की लेकिन मामला सुलझा नहीं। इसके बाद एनआईए को जांच की जिम्मेदारी 2017 में दी गई। तब इस मामले में राजा पीटर के अंग रक्षक शेषनाथ सिंह खरवार को 7 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया गया था। नक्सली कुंदन पाहन ने भी 27 मई 2017 को आत्मसमर्पण किया था। इसी दौरान 9 अक्टूबर 2017 को राजा पीटर को भी गिरफ्तार किया गया और तब से वे जेल में ही बंद थे….अब उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दी है।विधायक हत्याकांड में राजा पीटर मुख्य साजिशकर्ता माने गए थे…इससे पहले हाईकोर्ट से दो बार और सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका मेरिट के आधार पर खारिज हो चुकी थी। लेकिन इस बार उन्हें सशर्त जमानत दे दी







