DHANBAD (धनबाद) धनबाद कोर्ट के पास एक दर्जन युवकों ने स्टीलगेट निवासी 20 वर्षीय युवक अक्षय कुमार के साथ जमकर मारपीट की लग रहा था वे लोग अक्षय को जान से मार देंगे, इस दौरान सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद वे लोग भागे। बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ युवक बेकरबांध के रहने वाले है। मारपीट में अक्षय को गंभीर चोटे आई है। अक्षय कुमार का आरोप है कि हमलावरों ने उसका अपहरण भी करने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच बचाकर भागा और धनबाद थाना पहुंचा जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस घायल युवक अक्षय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है वही पुरे मामले की जाँच में जुट गई है। घायल अक्षय कुमार के लिखित शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अक्षय कुमार का कहना है कि वह किसी काम से कोर्ट आया था तभी तभी मुझपर हमला कर दिया कुछ दिन पूर्व भी हमलावरो ने उसके पिता का फास्टफूड के दुकान में तोड़फोड़ भी किया था जिसकी शिकायत उसने सरायढेला थाना में करायी थी।







