DHANBAD (धनबाद): खान सुरक्षा महानिदेशालय,(DGMS) धनबाद, का सोमवार को 124 वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें अभियांत्रिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संस्थान शिबपुर हावड़ा के निर्देशक प्रोफेसर एम.वी.एस.आर. मूर्थी, DGMS के महानिर्देशक उज्जवल ताह, उप महानिदेशक (यांत्रिक), डी.बी. नायक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान खान सुरक्षा के बारे में कई जानकारियां दी गई, साथ ही कई को।सम्मानित किया गया।

भारतीय खान अधिनियम 1901 के प्रावधानों को लागू करने के लिए भारत सरकार ने 7 जनवरी, 1902 को खान निरीक्षण ब्यूरो की स्थापना की, जिसका मुख्यालय कोलकाता में था । सन 1904 में इस संगठन का नाम बदलकर खान विभाग कर दिया गया और इसक मुख्यालय 1908 में धनबाद में स्थानान्तरित किया गया। दिनांक 01.01.1960 का संगठन का नाम पुनः मुख्य खान निरीक्षक का कार्यालय कर दिया गया। 01.05.1967 से इस कार्यालय का नाम खान सुरक्षा महानिदेशालय हो गया जिसे स में खा.सु.म.नि. कहते है।

समारोह के दौरान 123 वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित, इस संस्थान की यात्र उप्लब्धियों को एक फिल्म कि प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इस अव कर्मचारियों के प्रतिनिधि सर्व श्री राजेश कुमार प्रसाद, रिजवान अहसान, अजय और अधिकारीयो के प्रतिनिधि सैफुल्लाह अंसारी, निदेशक (विज्ञान एवं द्वारा संस्थान के लिय आने वाले वर्षों में आगे बढने के लिए भविष्य की चु आगे का रास्ता इस विषय पर विचार विमर्श किया गया।







