अभिभावकों की शिकायत के बाद उपायुक्त ने गठित किया जांच टीम
DHANBAD (धनबाद): झरिया के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल के दसवीं की छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाई हैं। अभिभावको के द्वारा शनिवार को समाहरणालय में उपायुक्त से मिलकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। आरोप है कि प्रिंसपल के द्वारा छात्राओ का शर्ट उतरवाया गया और ब्लेजर में ही घर भेज दिया गया। ये सजा इसलिए दी गई क्योंकि छात्रा अपने क्लास रूम में पेन डे मना रहे थे, विद्यालय के अंतिम दिन छात्रा एक दूसरे के शर्ट पर लिख रही थी।
मामले में उपायुक्त से मिलने पहुंचे अभिभावको ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना गुरुवार 9 जनवरी की है, पेन डे मनाने पर इस तरह की सजा देना काफी गंभीर है, ऐसे में छात्रा कोई खतरनाक कदम उठा सकते थे। छात्राएं काफी मानसिक तनाव में है अभिभावक विद्यालय पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी उपायुक्त से मिलकर विद्यालय पर कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच टीम का गठन की है। जाँच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी और लोकल थाना के थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जाँच टीम सभी आरोपों की गहनता से जाँच करेगी और आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन पर FIR भी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वही जांच करने कार्मल स्कूल पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक छात्रा और अभिभावक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
मामले को लेकर कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोप से साफ इनकार की है उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ शर्ट उतार कर घर भेजने की कोई घटना नहीं हुई है। आरोप पूरी तरह से गलत है।







