DHANBAD (धनबाद): बाघमारा मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के हिलटॉप आउटसोर्सिंग कम्पनी परिसर आज रणक्षेत्र बन गया। कम्पनी द्वारा काम चालू करने और स्थानीय रैयतो द्वारा काम बंद करने में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्ष में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें करीब 100 राउंड गोली चली और दर्जनों बम धमके हुए, जमकर पथरा चली। टकराव के समय पुलिस भी मौजूद थी लेकिन लोग इतने उग्र थे कि पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। गोली और बम की गूंज से पूरा इलाका दहल गया। झड़प में एक को गोली लगी जिसमें पुलिस सहित एक दर्जन लोग घायल हुए है। एक गुट के सुभाष सिंह को गोली लगी है, जबकि दूसरा राम प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल है।

बाद में घटना के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें बाघमारा सीडीपीओ पुरूषोतम सिंह के सिर, नाक और कमर में चोट लग गई जिससे सीडीपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यालय में आग लगा दिया। घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। कारू यादव के भाई और कुछ समर्थकों।को पकड़े जाने की बात कही जा रही है।

घटना में गंभीर रूप से घायल बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर उन्हें देखने के लिए कोयला क्षेत्र के आईजी माइकल राज, डीआईजी सुरेंद्र झा, धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दनन, धनबाद उपयुक्त माधवी मिश्रा सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। साथ ही सूचना पर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। बाद में सीडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंचे आईजी माइकल राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना में सीडीपीओ पुरूषोतम सिंह को गंभीर चोट लगी, वे गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया है। कहा कि एक टीम गठित कर घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उसे पर सख्त कार्रवाई होगी। वही अस्पताल पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। ताकि ऐसे अपराधियों का मनोबल ना बढ़े।







