DHANBAD (धनबाद): झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र और बीसीसीएल के लोदना एरिया अंतर्गत 12 नंबर जंगल में एक महीने से बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब कोयला लोड कर ट्रक निकलने के दौरान ब्रेक डाउन हो गया, ट्रक का एक्सल टूट जाने से ट्रक उक्त स्थान पर ही रुक गया। जिसके बाद सूचना पर CISF की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया ट्रक पर करीब 20 टन कोयला लोड था। साथ ही जंगल में रखे 20 टन कोयले को भी जब्त किया गया। जब्त कोयले की पेलोडर से उठाकर हाइवा में लोड कर बीसीसीएल को सौंप दिया गया। वही मौके से ट्रक चालक और तस्कर फरार हो गया। बीसीसीएल अधिकारी की शिकायत पर लोदना ओपी में मामला दर्ज करवाया गया है। इसे लेकर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक और चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

वही मुख्य कोयला तस्कर को बचा लिया गया उसपर मामला दर्ज नहीं किया गया। बताया जाता है कि किसी मुकेश सिंह और रंजन सिंह के द्वारा लोदना ओपी क्षेत्र के 12 नंबर जंगल में ओपी से कुछ ही दूरी पर मजदूरों के द्वारा कोयला जमा करवाता था जिसे रात के अंधेरे में ट्रक लोड कर निकालता था। सवाल उठता है कि क्या लोदना पुलिस या CISF को इसकी जानकारी नहीं थी या सभी के मुंह को बंद करवाया गया था।







