DHANBAD (धनबाद): वासेपुर आरा मोड़ बायपास रोड स्थित फैजाने मदीना मस्जिद के इमाम पर युवक ने चाकु से हमला कर दिया। जिसमें इमाम बाल – बाल बचे, उनकी उंगली में चोट लगी है। वही स्थानीय लोगों की मदद से हमला करने आए युवक को पकड़ लिया गया इसके बाद मौके पर भुली पुलिस पहुंच कर आरोपी युवक को अपने साथ पकड़ कर थाना ले गई। वही आकोशित लोगों ने भुली पुलीस के गाडी से आरोपी युवक को छुड़ाने का प्रयास किया और आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग करने लगे और थाना के गाड़ी को घेर लिया और जमकर बवाल काटा। किसी तरह भुली पुलिस आकरोशित लोगों को हटाकर आरोपी युवक को थाने ले गई। युवक पास के ही रहने वाला बताया जाता है।
वही फैजाने मदीना मस्जिद के इमाम ने घटना के संबंध में बताया कि मैं हर रोज की तरह आज भी मस्जिद में आए थे इसी दौरान एक युवक आया और मेरे पीछे से मेरे हाथ को पकड़ा मैंने सोचा कि कोई मजाक कर रहा है देखा कि युवक के हाथ में चाकू है उसने चाकू से हमला करना चाहा मैंने शोर मचाया और हमला करने आए युवक के हाथ से चाकू छिन कर फेंक दिया इसी दौरान लोगों की भीड इकट्ठा हो गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर भुली पुलिस आई और युवक को अपने साथ पड़कर थाने ले गई और पूछताछ कर रही है।







