Dhanbad (धनबाद) सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला भवन में बीसीसीएल के क्लर्क प्रणय सरकार को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रणय सरकार
पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के बदले में 14 हजार रिश्वत की मांग किए थे जिसपर पहली किस्त 7 हजार रिश्वत लिए थे।
सीबीआई के अनुसार, प्रणय सरकार पर आरोप है कि वह एक कर्मचारी से पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के बदले में रिश्वत मांग रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद बीसीसीएल के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।
प्रणय सरकार के खिलाफ कई अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें वह अन्य कर्मचारियों से भी रिश्वत मांगता था। सीबीआई अब इन शिकायतों की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ और भी आरोप लगाए जा सकते हैं।







