DHANBAD (धनबाद): गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी धनबाद के बाघमारा मधुबन ओपी के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प को लेकर आज धनबाद समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त से मुलाकात किए।
जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग की घटना बीसीसीएल एरिया 3 के प्रबंधन की देने है। स्थानीय रैयतों की मांग को अनदेखा किया गया, साथ ही फॉरेस्ट सहित कई अन्य क्लियरेंस भी नहीं लिया गया और आउटसोसिंग की बॉन्ड्री देने का काम शुरू किया गया। जिससे झड़प हुई और उसमें SDPO सहित अन्य लोग घायल हुए मेरे कार्यालय को भी जला दिया गया।
घटना को लेकर कहा कि घटना के दो दिन पूर्व ही हमारी एरिया जीएम के साथ स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर वार्ता हुई थी जिसमें कहा गया था कि स्थानीय लोगों की मांग पूरी होने के बाद ही काम चालू किया जाएगा लेकिन दो दिन बाद ही कम चालू कर दिया गया।
जिससे हिंसक झड़प की घटना घटी और बाघमारा एसडीपीओ सहित कई लोग लोग घायल हुए है। साथ ही कारू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीसीएल और प्रशासन के सहयोग से ही क्षेत्र का दबंग बना है। पुलिस ने उसके इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयले का भंडार और बम गोली बरामद किया गया। कहा कि झड़प में मेरा कोई रोक नहीं है हम रेलवे की मीटिंग में दिल्ली में थे फिर भी मुझपर मामला दर्ज किया गया। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
बता दे कि बीते 9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प की घटना हुई थी जिसमें 100 राउंड गोलीबारी चली थी जिसमें बाघमारा SDPO पुरूषोतम सिंह सहित कई अन्य घायल हुए थे।







