DHANBAD (धनबाद): साईबर अपराधी लगातार धनबाद में अपना ठिकाना बना रहे है। फ्लैट में रुम लेकर रहते है और लोगों को ठगते है। साइबर पुलिस को मिली गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से 6 साईबर अपराधिय को गिरफ्तार किया गया है। साईबर डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मंगलवार की शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा फाटक रोड स्थित नंदलोक अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 303 से गिरफ्तार 6 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डायरी बरामद किया गया है।
इनके विरुद्ध तेलांगना एवं राजस्थान में साईबर फ्रॉड करने की शिकायत दर्ज है, जिसमे अपराधियों ने दो अलग अलग मामले में 75 हजार और 9 हजार की ठगी की है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में 4 अपराधी तेलांगना और दो अपराधी बिहार के निवासी हैं। मूल रूप से यह गिरोह बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा में लेते थे और प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन चार्ज, अन्य प्रकार के चार्ज बताकर ठगी करते थे। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी को पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।







