DHANBAD (धनबाद): बीते रात धनबाद जिले में तीन चोरी की घटना सामने आई है। धनसार थाना क्षेत्र, भूली ओपी क्षेत्र और निरसा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया में एक साथ दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक रामेश्वर प्रसाद यादव बरमसिया में कपड़े की दुकान तथा मोबाईल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया बीते रात चोर दुकान की एलवेस्टर की छत काटकर घुस गए और मोबाईल दुकान से लाखों के कीमती मोबाईल फोन, चार्जर, कोड आदि की चोरी कर ली, साथ ही कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार के कपड़े की चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी कि घटना cctv में कैद हो चुकी है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने छानबीन कर रही है। cctv फुटेज के आधार पर एक चोर की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वही जिले के भूली ओपी क्षेत्र श्यामनगर स्थित जेवलरी शॉप में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह दुकान की शटर खुला देख मकान मालिक जेवलरी शॉप दुकानदार प्रदीप ठाकुर को इसकी सूचना दी।जानकारी पाकर दुकानदार अपने शॉप पहुंचे तो देखा लॉकर से ढाई किलो चांदी,20 ग्राम सोना और 25 हजार नगद की चोरी की घटना हुई है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस मौके पर पँहुच जाँच में जुट गई है।

जबकि निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा मोड़ स्थित वृन्दावनपुर बस्ती के एक निर्मानाधीन भवन में आज अगले सुबह चोरों ने धावा बोला और नगदी समेत लगभग 50 हजार की संपति पर हाथ साफ कर लिया। भुक्तभोगी इंद्रजीत गोस्वामी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निरसा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है जिसपर लगाम लगा पाने में प्रशासन विफल साबित हो रही है।








