DHANBAD (धनबाद): शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटॉड माड़ी गोदाम के समीप निजी स्कूल के पास शनिवार की सुबह छात्रों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में लगभग तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि माड़ी गोदाम के समीप श्वेता पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 व कक्षा 9 के छात्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को स्कूल के बाहर निकलने पर कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 6 के छात्रों पर कैची, चाकू, फाइटर से हमला कर दिया। मारपीट व हमले में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है। इधर स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी धनसार पुलिस को दिया है।
वही घायल छात्र ने कहा की पहले से 9 क्लास के छात्र के छोटे भाई से विवाद था उसी को सुलझाने के गए तो मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद वह लोग कैंची और छुरी से घायल कर दिया है।
जबकि दूसरा छात्र का कहना है की पहले से वे लोग घात लगाये हुए थे देखते ही मारपीट शुरू कर दिया और उसके ही कैंची और छुरी छीनकर खुद को बचाव करने के दौरान मैं उसपर छुरी चला दिया। मामले की जानकारी मिलने पर धनसार पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
वही धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि छात्र के आपस का मामला है जानकारी मिली है मारपीट की इसलिए अभी जांच चल रही है।







