DHANBAD (धनबाद): SSP एचपी जनार्दनन से प्राप्त रात्रि गश्ती तेज करने के निर्देश के आलोक में बरवाअड्डा पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी अजीत कुमार ने बरवाअड्डा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कम्पलेक्स के पास से हुई है। अपराधी पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो से भागने लगे जिसे देख पुलिस को शक हुआ तो पीछा करने लगी तब वे और तेज गति से भगाने लगे जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिस दौरान पुलिस ने तीन अपराधी को पकड़ा जबकि बाकी फरार होने में सफल रहे। वही स्कॉर्पियो में संकित नंबर है एक बोलेरो कर का नंबर पाया गया है।
अपराधियों के पास से एक नुकिला रड, एक देसी कट्टा,गोली,प्लास बरामद किया गया है साथ ही पुलिस ने अपराधियों की एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों कुख्यात अपराधी हैं जोकि डकैती के अलावे वाहन चोरी मवेशी चोरी की घटना में शामिल रहे हैं। ये गिरोह धनबाद के अलावे देवघर, गिरिडीह और जामताड़ा में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। सभी जामताड़ा नारायणपुर के निवासी हैं। इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है।जिले में कई स्थानों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने की इनकी मंशा थी पर पुलिस की सक्रियता से इनके मंसूबे को असफल करने में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती और बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुशील कुमार रवि उपस्थित थे।







