DHANBAD (धनबाद) 76वे गणतंत्र दिवस पर रणधीर वर्मा स्टेडियम, गोल्फ ग्राउंड में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने झंडोतोलन किया। वही उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन ने झंडे को सलामी दिया और परेड की सलामी ली।इस दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीडीसी सादात अनवर, डीएफओ सहित जिले के तमाम अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शुभकामना संदेश


कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की 20 झांकियां का प्रदर्शन किया गया, साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को उपायुक्त ने सम्मानित किया। वही बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारी, सफाई कर्मी खिलाड़ी, और जिला प्रशासन के कर्मी को उपायुक्त के द्वारा सम्मानित किया गया , बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस को पहला स्थान मिला जिसे उपायुक्त ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, दूसरे नंबर पर सीआईएसएफ और तीसरे नंबर पर एनसीसी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उपायुक्त ने सम्मानित किया।

वही मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि जिले में इस साल का गणतंत्र दिवस खास है, जिला प्रशासन द्वारा दो-दो चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू किया गया।







