Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

रांची में राज्यपाल ने किया झंडारोहण, 44 अधिकारियों-कर्मियों को किया सम्मानित

khabar24 by khabar24
January 26, 2025
in झारखंड, धनबाद
0
रांची में राज्यपाल ने किया झंडारोहण, 44 अधिकारियों-कर्मियों को किया सम्मानित
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

RANCHI (रांची): 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट और परेड की सलामी ली और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। साथ ही मंईयां सम्मान योजना का भी जिक्र किया। राज्यपाल ने 44 अधिकारियों-कर्मियों को पदकों से अलंकृत किया। इसमें सराहनीय सेवा के लिए 23 अधिकारियों कर्मियों को व वीरता के लिए मिले छह अधिकारियों-कर्मियों के पदक शामिल हैं।

राज्यपाल ने राज्य में हुए विकास के कई काम और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीपाटोली रांची स्थित झारखंड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार अन्नदाता किसानों के बेहतर जीवन को लेकर कृत संकल्पित है। इस वित्तीय वर्ष में 1.82 लाख लाभुक किसानों का 403 करोड़ का ऋण माफ किया गया। राज्य में बिरसा फसल विस्तार योजना और मिलेट मिशन से कृषि को बेहतर बनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सली अभियान में वर्ष 2024 में 248 नक्सली को गिरफ्तार किया गया, 24 ने आत्म समर्पण किया, वहीं नौ को मार गिराया गया। इस वर्ष राज्य में संगठित अपराध के कुल 154 संगठित गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अलकायदा के भी 4 आतंकी शामिल हैं। बढ़ते साइबर अपराधों के बीच राज्य में कुल 898 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस सभी को साइबर अपराध की रोकथाम के लिए बनाए गए प्रतिबिम्ब एप की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान उन्होंने देश के महापुरुषों के साथ-साथ झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से हमें आजादी दिलाई और इस गौरवशाली गणतंत्र का निर्माण किया।

Previous Post

धनबाद में धूम धाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गोल्फ ग्राउंड में किया झंडोतोलन

Next Post

गिरिडीह के एक घर में हुआ जोरदार विस्फोट, घर के उड़े परखच्चे, एक महिला की मौत, चार घायल

khabar24

khabar24

Next Post
गिरिडीह के एक घर में हुआ जोरदार विस्फोट, घर के उड़े परखच्चे, एक महिला की मौत, चार घायल

गिरिडीह के एक घर में हुआ जोरदार विस्फोट, घर के उड़े परखच्चे, एक महिला की मौत, चार घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English