DHANBAD (धनबाद): बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व जेपी कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन परिसर में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व सांसद पी.एन सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूर्व सांसद ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।

पूर्व सांसद ने कहा हमें देश और झारखंड को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है इस पावन कार्य के लिए हमें मिलकर काम करना है। कहा की इसी संदर्भ में जेपी हॉस्पिटल अब स्वास्थ चिकित्सा सेवा के अलावा जेपी इंस्टीट्यूशंस के माध्यम से चिकित्सीय शिक्षा के क्षेत्र में भी अब झारखंड के बच्चे बच्चियों के जीवन को उज्जवल करने का प्रयास बहुत ही उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय है।
वही जेपी हॉस्पिटल एवं जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष प्रदीप मंडल एवं प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने सभी प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र समारोह में धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष सरवन राय,भाजपा के कोषाध्यक्ष,जेपी हॉस्पिटल व जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष प्रदीप मंडल, डी फार्मा प्राचार्या नीलम सिंह,नर्सिंग प्राचार्या शोभना भट्टाचार्य,असिस्टेंट प्रोफेसर गोपाल पासवान,असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम प्रकाश राय, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियांशु कुमारी, ले. पुतुल मित्र,ले. मोनिका महतो, ले.वर्षा रानी, ले.लक्ष्मी कुमारी ले .पुतुल मित्रा, ले.मोनिका महतो, ले. लक्ष्मी कुमारी,ले. वर्षा कुमारी समेत जेपी इंस्टीट्यूशन के समस्त स्टाफ, एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।







