DHANBAD (धनबाद): 76 वें गणतंत्रता दिवस पर झरिया के जामाडोबा शिव मंदिर प्रांगण, अंबेडकर चौक हॉस्पिटल मोड में आयोजित झण्डोत्तोलन समारोह मे राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया ।
मौके पर अवधेश कुमार ने गणतंत्रत दिवस की महत्ता पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। उन्होने राष्ट्र के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित की। संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने कहा की देश की रक्षा मे अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान अमर है। मौके पर ललन पाण्डेय, वासुदेव तुरी, फैजान करीम, रौशन कुमार, रामानन्द प्रसाद, संजय मंडल, रंजीत कुमार गुड्ड, ओम प्रकाश यादव, विशाल कुमार पांडे, चुन्नी देवी, रमेश अग्रवाल के अलावे दर्जनों लोग समारोह में शामिल होकर झंडे को सलामी दी।







