DHANBAD (धनबाद): केंद्रीय भारी उद्योग व इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा मंगलवार को धनबाद पहुंचे। जहां सेल के चासनाला कोलियरी के खदान, कोल वाशरी सहित सेल के टासरा परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान भी प्वाइंट पर लगे मैप देखा और उत्पादन सहित भौगोलिक स्थिति को देखा और जाना। और कई दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने कहा कि सोमवार को बोकारो में इस्पात उद्योग का निरीक्षण किया और मीटिंग की जिसके बाद आज धनबाद के सेल चासनाला कोलियरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षित उत्पादन पढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश भी दिया।

वही निरीक्षण के क्रम में धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, एसडीएम राजेश कुमार, सेल के जीएम सहित सेल के कई अधिकारी मौजूद रहे। इधर केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सेल चासनाला की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के सेल चासनाला पहुंचने पर डीसी, एसएसपी सहित सेल अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। बता दे की केंद्रीय भारी उद्योग व इस्पात मंत्री और राज्य मंत्री दो दिवसीय दौरे पर बोकारो और धनबाद पहुंचे हैं।







